Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
हसदेव नहर में मिला बच्चे का शव
korba,Child

कोरबा/जांजगीर-चांपा। जिले के आईबी रेस्ट हाउस के पास हसदेव नहर में बने पुल के नीचे खंभे में आज फंसा हुआ बच्चे का शव मिला है। मृतक बच्चे की पहचान समीर सारथी (10 साल) पंतोर गांव के रूप में की गई है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नहर में नहा रहे लोगों ने नहर के ऊपर बने पुल के खंभे में फंसे हुए बच्चे की लाश देखी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि नहर में नहाने के दौरान पानी में डूब रहे अपने दोस्त की जान बचाने के लिए समीर सारथी नहर में कूद गया था। इससे उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। समीर सारथी के शव को पुलिस ने नहर से बरामद किया है। मृतक बच्चे के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भेजा गया है।

 

नहर में नहा रहे लोगों ने देखी बच्चे की लाश

उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नहर में नहा रहे लोगों ने देखा कि एक बच्चा मृत अवस्था में नहर के ऊपर बने पुल के खंभे में फंसा हुआ है। लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने गोताखोर नगर सैनिक की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। बच्चे की शव मिलने की सूचना पंतोरा पुलिस और परिजनों को दी गई है।

 

जानकारी अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे समीर सारथी अपने दोस्तो के साथ पंतोरा गांव से होकर गुजरने वाली हसदेव नहर में नहाने को गया हुआ था। इस बीच उसका दोस्त नहर के तेज बहाव में बहते हुए पानी में डूबने लगा, जिसे देख समीर सारथी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया।

 

पानी के तेज बहाव से बाहर नहीं निकल पाया बच्चा

किसी तरह से उसका दोस्त नहर से बाहर निकल गया। लेकिन समीर सारथी नहर के तेज बहाव से बाहर नहीं निकल सका और पानी के अंदर डूब गया। समीर की डूबने की जानकारी उसके अन्य दोस्तों ने परिजनों को दी, तब तक देर हो चुकी थी। परिजन मौके पर पहुंचे मगर समीर का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने पंतोरा चौकी में सूचना दी।

 

वहीं बच्चे के रेस्क्यू के लिए जांजगीर से नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था और घटना स्थान नहर के आस-पास पता तलाश की जा रही थी। लेकिन समीर का कुछ पता नहीं चल सका। वह नहर के तेज बहाव में बह गया था।

MadhyaBharat 2 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.