Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा
raisen,Major accident , Bareilly of Raisen

रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में साेमवार दाेपहर काे उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरेली-पिपरिया मार्ग स्थित नयागांव का करीब 40 वर्ष पुराना पुल अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के वक्त पुल के नीचे मरम्मत का काम चल रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवार पुल के ऊपर से गुजर रहे थे और पुल अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बरेली सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बरेली थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

 

जानकारी के मुताबिक घायलाें में एक वाहन पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरे वाहन पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है। पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहता देख मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बरेली स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर्स को घायलों के समुचित उपचार के दिशा निर्देश दिए। साथ ही घायलों से भी संवाद किया। इसके उपरांत कलेक्टर विश्वकर्मा ने नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।

 

 
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण 1980 में हुआ था। पुल की लंबाई करीब 120 फीट है और चौड़ाई 25 फीट है। स्टेट हाईवे पर बना यह पुल रायसेन जिले के बरेली और पिपरिया को जोड़ता था। मामले का संज्ञान लेते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री और रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, “हादसे की जानकारी मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। क्या कुछ हुआ, इसकी पूरी जांच होगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर डटी हुई है।

 

कांग्रेस ने उठाए सवाल

उधर, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में कहा कि निर्माण कार्य चलने के बावजूद पुल पर ट्रैफिक नहीं रोका गया। इसे डायवर्ट भी नहीं किया गया। ये गंभीर मामला है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा- रोड टूट रही हैं, पुल गिर रहे हैं। ये सरकार में भ्रष्टाचार का उदाहरण है। केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में ऐसी घटना हो रही है ये सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े करता है।

 
एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही आई सामने

पुल गिरने में एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही आई सामने है। जानकारी के मुताबिक जर्जर पुल पर ही सड़क बना दी गई थी। पुल को सुधारने या नया पुल बनाने की बजाए उसी से पर सड़क बना दी गई। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में रोष है।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिपरिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि बरेली-महेश्वर के पास स्टेट हाईवे की पुराना पुल टूटा है। इसके कारण बरेली-रायसेन मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि पिपरिया से बरेली होते हुए भोपाल जाने वाला मार्ग अब बंद रहेगा।

 
MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.