Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप
Raipur , PCC Chief Deepak Baij ,  BJP ,  power, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दो साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया। बैज ने कहा, “अगर आज चुनाव हो जाए तो इनका जनाधार खत्म हो जाएगा।उन्होंने युवाओं को रोजगार, किसानों के हित और महतारी वंदन योजना में कटौती सहित संविदा कर्मियों की नियमितीकरण पर सरकार की खामियों को उजागर किया।

 

बैज ने बिजली बिल पर साय कैबिनेट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि 200 यूनिट तक हॉफ योजना केवल एक साल के लिए लागू है और 400 यूनिट तक का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने SIR की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि 22 लाख मतदाताओं की जानकारी सूची में नहीं है और पलायन करने वाले मजदूर बाहर हो सकते हैं। इसके साथ ही कोल माइंस विवाद और ग्रामीणों के साथ पुलिस झड़प पर भी उन्होंने सरकार को निशाने पर लिया।

 

 

पीसीसी चीफ ने मनेंद्रगढ़ में बैगा आदिवासियों के घर तोड़े जाने की निंदा की और कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और जल्द जिलास्तरीय प्रदर्शन करेगी। उन्होंने जमीन की गाइडलाइन दर बढ़ाने पर सवाल उठाते हुए इसे गरीब, मजदूर और किसानों के हित के खिलाफ बताया और सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। बैज ने चेतावनी दी कि प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

MadhyaBharat 4 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.