Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
dantewada, 37 Naxalites surrender  , Chhattisgarh
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीवीसीएम, एसीएम कैडर के 37 नक्सलियों ने आज दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 27 नक्सलियों पर 65 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनमें एक एसजेडसीएम कैडर की महिला नक्सली बडे़ कैडर के नक्सली कमांडर कमलेश की गार्ड रही है।
 
इन आत्मसमर्पित 37 में से 27 नक्सलियों में 8-8 लाख रुपये के इनामी 4 नक्सली शामिल हैं, जबकि 5 लाख का इनामी एक नक्सली और बाकी कई नक्सलियों पर 2 लाख, 01 लाख और 50 हजार तक के इनाम की घोषणा है। आत्मसमर्पित 37 नक्सलियों में कई ऐसे भी हैं, जो कुछ वर्ष पहले मिनपा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर 26 जवानों के बलिदान और 20 जवानों को घायल कर हथियार एवं गोला बारुद लूटने की वारदात में शामिल थे।
 
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि ‘पूना मारगेम' पहल इलाके में शांति स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी अभियान बनकर उभरी है। इस मॉडल के जरिए सैकड़ों नक्सली हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने लगे हैं। उन्हाेने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तुरंत 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि और पुनर्वास से जुड़ी तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन शुरू कर सकें। उन्हाेने बताया कि पिछले 23 महीनों में छत्तीसगढ़ में 2,200 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें कई शीर्ष नक्सली भी शामिल हैं। अकेले दंतेवाड़ा में 20 महीनों में 508 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जिनमें से 165 इनामी नक्सली थे। केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है, लगातार हो रहे आत्मसमर्पण और सुरक्षाबलों की रणनीति से सरकार अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रही है।
 
इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण-
1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी, कंपनी नम्बर 6 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड, 08 लाख की इनामी
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम कंपनी नम्बर 10 सदस्य, 08 लाख की 
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी- कंपनी नम्बर 6 सदस्य, 08 लाख का 
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू- कंपनी नम्बर 2 सदस्य, 08 लाख का 
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े- एसीएम आमदई एरिया कमेटी, 05 लाख  
6. कुमारी मुन्नी कर्मा- प्लाटून नम्बर 16 सदस्य, 02 लाख  
7. लक्ष्मी अटामी- प्लाटून नम्बर 16 सदस्य, 02 लाख  
8. कृष्णा पदामी- पल्लेवाया पंचायत मिलिशिया कमाण्डर, 02 लाख  
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला-ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, 02 लाख  
10. दशरू डोडी- बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य, 02 लाख का 
11. नंदू मंडावी- गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर, 02 लाख  
12. विज्जा मिच्चा- कोलनार आरपीसी मिलिशिया अध्यक्ष, 02 लाख का 
13. हिड़मे कुहड़ाम - मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष, 01 लाख का 
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य इनामी 01 लाख  
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य इनामी 01 लाख का 
16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष इनामी 01 लाख का 
17. बुधराम माड़वी- पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष इनामी 01 लाख का 
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती- एलओएस सदस्य इनामी 01 लाख  
19. सुकलू कड़ियाम- गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष इनामी 01 लाख  
20. टाकलू उर्फ अजय कश्यप- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख का 
21. बामन मण्डावी- हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 01 लाख का 
22. अर्जुन कुजाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख का 
23. कुमारी सोमारी परसा- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख  
24. विजय ओयाम- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख का 
25. फुलमती उर्फ शांति वेको- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख  
26. नितेश उर्फ बदरू अलामी- कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य, 50 हजार का 
27. सुखराम कुहड़ाम- जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य, 50 हजार का 
28. मारा राम लेकाम- मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)
29. हेमला बुगुर- ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य(निरंक)
30. बबलु ओयाम- बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य(निरंक)
31. मंगडू लेकाम- डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य(निरंक) 
32. बामन उर्फ साई कुंजाम -डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष(निरंक)
33. मल्ला बारसे- रेवाली पंचायत संघम सदस्य(निरंक)
34. पाण्डू ताती- ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य(निरंक)
35. नंदा मड़काम- ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य(निरंक)
36. देवे मड़काम- ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य(निरंक)
37. लिंगा कुंजाम- अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य(निरंक)

 

MadhyaBharat 30 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.