Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की
bhopal,NSUI demands ,immediate removal

भोपाल । मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा बीती शुक्रवार को छात्र तुषार के साथ की गई मारपीट और धमकी की घटना ने प्रदेश भर में रोष पैदा कर दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।


एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने साेमवार काे मुख्यमंत्री, माननीय मुख्य सचिव, एवं प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित कर संजय जैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


रवि परमार ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 नवंबर 2025 को छात्र तुषार रजिस्ट्रेशन संबंधी शिकायत लेकर फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुंचे थे, जहां अध्यक्ष संजय जैन, कर्मचारियों और गार्डों द्वारा उन्हें घसीटकर अंदर ले जाकर बंधक बनाया गया, कमरे में बंद किया गया तथा बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई यह न केवल संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है।

एनएसयूआई की प्रमुख मांगें पत्र में

1. फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन को तुरंत पद से हटाया जाए , ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
2. छात्र तुषार दर्ज की गई एफआईआर तुरंत वापस ली जाएं ।‌
3. घटना के समय उपस्थित कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों की भी जांच हो।
4. काउंसिल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर जांच में शामिल किया जाए।
5. भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिषदों में व्यवहार एवं जवाबदेही संबंधी कड़े दिशानिर्देश जारी किए जाएं।

एनएसयूआई ने दी चेतावनी
जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर घटना पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक करेगी छात्रों पर अत्याचार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संजय जैन को पद से हटाना और उनके खिलाफ अपराध दर्ज करना अनिवार्य है।” तोमर ने कहा है कि यह मामला केवल एक छात्र की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी परिषदों की विश्वसनीयता का प्रश्न है। इसलिए सरकार को तुरंत कड़ा निर्णय लेना चाहिए।

 
MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.