Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर
 west bengal , TMC , MLA Humayun Kabir, construction , Babri Masjid

 

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले विवादित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सस्पेंड कर दिया है। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था, जिसका शिलान्यास 6 दिसंबर 2025 को होना था। टीएमसी ने उनके इस बयान और बढ़ते विवाद के बाद सख्ती दिखाई और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

 

विवाद और प्रतिक्रियाएं

 

हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान के बाद भाजपा और एक हिंदूवादी संगठन ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाने का दावा किया। भाजपा ने कहा कि कोई भी अपनी जमीन पर मस्जिद बना सकता है, लेकिन बाबर के नाम पर इस देश में मस्जिद नहीं बनेगी। हुमायूं ने विवाद को और बढ़ाते हुए कहा कि मुसलमानों के सेंटिमेंट को ध्यान में रखते हुए वह 6 दिसंबर को शिलान्यास करेंगे और चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो आकर रोक दें।

 

नई पार्टी की घोषणा की तैयारी

 

 

TMC से सस्पेंड होने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा कि वे कल पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और जरूरत पड़ने पर 22 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद रेंजी नगर से चुनाव लड़ेंगे और लगभग 135 सीटों पर चुनाव में उतरेंगे। हुमायूं के तेवर से स्पष्ट है कि अब वे TMC के खिलाफ सक्रिय राजनीति में आएंगे।

MadhyaBharat 4 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.