Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता
 raipur , BLO,  voter list ,correction work

 मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ हुई अभद्रता और मारपीट का मामला अब और गंभीर हो गया है। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र की निवासी वंदना सोनी (54), जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ हैं और मतदाता सूची सुधार कार्य कर रही थीं, ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, वंदना सोनी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि जब वह अपने सहयोगियों मितानिन ईश्वरी तिवारी और आंगनबाड़ी सहायिका रामेश्वरी देवांगन के साथ SIR कार्य कर रही थीं, तभी एक महिला वहां पहुंची और बीएलओ के साथ  अभद्रता करने लगी। 

 

 

आरोपी महिला ने शासकीय कार्य में बाधा डाली, उनके सहयोगियों, पति और बेटे के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई करते हुए मुक्के मारे। वंदना ने बताया कि महिला ने पास रखी रेत भी फेंकी और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की। मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इस घटना का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लगातार ऐसी घटनाएं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सुरक्षा और अधिकारियों की कार्य परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.