Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
chennai, PM Modi expressed, Sivaganga bus accident
चेन्नई । तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की टक्कर से 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रो गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50,000 रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। राज्य सरकार ने भी 3 लाख रुपये की राहत राशि घोषित की है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो सरकारी बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से घोषित राहत पैकेज के रूप में मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मिले हैं।
 
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस त्रासदी में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने शिवगंगा के जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को तुरंत दुर्घटना स्थल पर भेजा था, ताकि सभी प्रभावित लोगों को सही मेडिकल मदद मिल सके।
 
दरअसल, 30 नवंबर को शाम करीब 5 बजे कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक दूसरी सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
 
इस बीच पुलिस ने बताया कि घायलों को कराईकुडी सरकारी अस्पताल, तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और शिवगंगा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.