Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण
shivpuri,student kidnapped , Kota

शिवपुरी। राजस्थान के कोटा से एनईईटी की तैयारी कर रही शिवपुरी की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उसके पिता के वाट्सएप नंबर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही छात्रा की फोटो भी भेजी है, जिसमें छात्रा के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए हैं। छात्रा को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की है।

 

 

शिवपुरी जिले के रहने वाले रघुवीर धाकड़ की पुत्री काव्या धाकड़ (20) कोटा से एनईईटी (नीट) की तैयारी कर रही है। वह कोटा में सितंबर 2023 से रह रही थी। कुछ बदमाशों ने कोचिंग सेंटर से कुछ दूरी पर छात्रा का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। सोमवार दोपहर तीन बजे छात्र के पिता रघुवीर के मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। व्हाट्सएप पर आए मैसेज में छात्रा के हाथ पैर और मुंह बंधे हुए फोटो थे। इनमें कुछ फोटो में छात्रा के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा कि रघुवीर की बेटी को किडनैप कर लिया गया है।

 

 

छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया कि उनकी बेटी को जिंदा छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी और सोमवार शाम तक रुपये जमा करने को कहा। पिता ने इतने रुपये नहीं होने और बंदोबस्त करने का समय देने की बात कही तो मैसेज भेजने वाले ने छात्रा को मारने की धमकी दी। पिता ने रुपयों का बंदोबस्त करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोटा पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी लगते ही लगते ही कोटा पुलिस हरकत में आ गई और टीमों का गठन किया गया और छात्रा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

 

छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया बेटी के अपरहण का मैसेज आया है। बेटी को छोड़ने के लिए 30 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई है। वह अभी कोटा में ही है। पुलिस ने रात तीन बजे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बेटी की तलाश में जुटी हुई है। रघुवीर धाकड़ ने बताया दो साल पहले बेटी को इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जहां पोहरी अनुविभाग क्षेत्र के जरियाखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ द्वारा बेटी को परेशान किया गया था। इसकी शिकायत इंदौर पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की और कहा कि पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर हमारी बेटी को वापस लाए। पीड़ित बच्ची के पिता से भी मंत्री सिंधिया ने फोन पर बात की और बोले कि बेटी को वापस लाना अब मेरी जिम्मेदारी है। वह बस आपकी बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है।

MadhyaBharat 19 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.