Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
सीएएफ जवान ने होली खेल रहे युवक को मारी गोली
bilaspur, CAF jawan, shoots youth

बिलासपुर। जिले में होली पर्व के दिन सीएएफ के पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

मल्हार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर सोमवार को होली खेल रहे युवाओं के पास पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

MadhyaBharat 26 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.