Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नक्सलियों ने थाने से महज 500 मीटर दूर चार ट्रकों को किया आग के हवाले
narayanpur, Naxalites set, four trucks

नारायणपुर। जिले के थाना छोटे डोंगर से महज 500 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने 4 खड़ी ट्रक वाहनों में देर रात डीजल टैंक में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार देर रात 20 से 30 की संख्या में नक्सली ग्रामीण वेश भूषा में पहुंचे और ट्रक चालकों को पहले तो ट्रक से नीचे उतारा और मोबाइल फोन छीनकर एक तरफ खड़े कर दिया जिसके बाद लौह अयस्क लदे चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर विवेचना कर रही है।

 

 

उल्लेखनीय है कि छोटे डोंगर में आमदई माइंस निको जायसवाल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संचालित है, माइंस का विरोध नक्सली हमेशा से करते रहे हैं। नक्सलियों ने पूर्व में कई बार माइंस वाहनों में आगजनी के साथ माइंस वाहनों के लिए चेतावनियां भी जारी करते रहें हैं। छोटेडोंगर में पूर्व में भी नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू, और कोमल मांझी की हत्या को अंजाम दिया था, इसके अतिरिक्त नक्सली समय-समय पर अपने करतूतों से लगातार जान माल का नुकसान करते रहे हैं।

MadhyaBharat 31 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.