Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका
dhamtari, Cattle camp,accident

धमतरी। धमतरी नगर निगम क्षेत्र में मवेशी धरपकड़ अभियान चलाए जाने के बाद भी सड़क से मवेशी नहीं हट पा रहे हैं। सड़कों पर बेसहारा मवेशियों का झुंड नजर आ रहा है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन ढलते ही सड़क में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा सड़क की अंदरूनी गलियों में भी बेसहारा मवेशी नजर आ रहे हैं। लोगों ने सड़क से मवेशियों की धरपकड़ की मांग की है।

 

शहर में जिस तेजी और मुस्तैदी के साथ शहर और गांव की सड़कों से मवेशियों की धरपकड़ दिखाई दे रही थी वह दिखाई नहीं दे रही है, हालांकि नगर निगम दावा करता है कि सप्ताह के सात दिनों में से तीन मवेशी धरपकड़ अभियान चल रहा है। नगर निगम द्वारा सालभर मवेशी धरपकड़ अभियान चलाए जाने के बाद भी शहर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के साथ-साथ वार्डों की गलियों में बेसहारा मवेशियों का झुंड आसानी से देखा जा सकता है। इसके चलते प्रतिदिन लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर के बंशी पटेल, राज कुमार निर्मलकर, भूपेंद्र सोनवानी का कहना है कि निगम को मवेशी धरपकड़ अभियान को रोकना नहीं चाहिए, बल्कि लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए। शासन की मंशानुरूप सड़क पर मवेशी नजर नहीं आने चाहिए, लेकिन शहर में इसके उलट नजारा है। सभी जगह आसानी से मुख्य मार्गों पर विचरण करते बेसहारा मवेशियों को देखा जा सकता है। धमतरी शहर से लगे ग्राम अर्जुनी के कांजी हाउस में धमतरी नगर निगम क्षेत्र के लिए 200 मवेशियों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन यहां केवल 60 मवेशी बंद हैं। मालूम हो कि सिहावा चौक, मकई चौक, रत्नाबांधा पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, सोरिद पुल, सोरिद काली मंदिर, श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास मवेशियों का अस्थाई ठौर है। इनसे टकराने से शहर के अंदर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाल के दौरान हुई कई सड़क दुर्घटना में प्रमुख कारण सड़क के बीच बैठे मवेशियों को माना गया। कुछ दिन के अभियान के बाद कार्रवाई बंद हो जाती है। शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि धरपकड़ की कार्रवाई लगातार होनी चाहिए। मवेशी को सड़क में छोड़ा जाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। मवेशी मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।नगर निगम धमतरी के गोठान प्रभारी दीपक पांडे ने कहा कि शहर में मवेशी धरपकड़ अभियान बंद नहीं हुआ है। यह अभियान सप्ताह के तीन दिन चलाया जा रहा है। अब तक 60 मवेशियों की धरपकड़ की जा चुकी है। सभी मवेशी ग्राम अर्जुनी स्थित कांजी हाउस में बंद हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बेहतर बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। शिकायत पर सीधे कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 15 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.