Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
हाईकोर्ट में 10 जून से सभी बेंचों में होगी नियमित सुनवाई
raipur, Regular hearing, High Court

बिलासपुर/रायपुर। समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाईकोर्ट में 10 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी। समर वेकेशन के बाद सुनवाई के लिए रोस्टर भी जारी किया गया। हाईकोर्ट में तीन डीविजन और 15 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी, इनमें चार स्पेशल बेंच हैं।

हाईकोर्ट में समर वेकेशन होने के कारण नियमित सुनवाई नहीं हो रही थी। इस दौरान हर सप्ताह अलग से वेकेशन जजों को अलग-अलग बेंच के तौर पर निर्धारित किया गया था। सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन बेंच में जरूरी मामलों की सुनवाई की जाती थी।

चीफ जस्टिस के निर्देश पर इस बार सिंगल बेंच के अलावा डीविजन बेंच की व्यवस्था भी अवकाश में रखी गई थी। जरूरी मामलों के अनुसार उन्हें अलग-अलग बेंचों में सुनवाई के लिए निर्धारित किया जाता रहा। वेकेशन में भी कुछ महत्वपूर्ण मामलों में हाईकोर्ट ने निर्णय दिया जाता रहा।

हाईकोर्ट में सोमवार से शुरू हो रहे नियमित कामकाज शुरू हो रहा है। अबकी बार चीफ जस्टिस की फर्स्ट डीविजन बेंच समेत कुल तीन डीविजन बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा 15 सिंगल बेंचों में भी सुनवाई होगी। इनमें से पहली स्पेशल बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सुनवाई करेंगे, उनके अलावा तीन और स्पेशल बेंच भी रखी गई है।

MadhyaBharat 9 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.