Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
raipur, Smuggler arrested, 18 kg ganja

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 से गांजा की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित स्वयं को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स कर्मी (एसटीएफ) बता रहा था। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया है।

रेलवे जनसंपर्क कार्यालय से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीती रात चेकिंग के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2-3 रायपुर छोर की ओर मुंबई का रहने वाला युवक कल्पेश पाटिल ट्रेन के इंतजार में बैठा दिखा। जीआरपी के सिपाहियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने आप को मुंबई पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स में होना बताया। संदेह होने पर सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके बैग में 18 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत तीन लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 26 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.