Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नाबालिग बेटी का लीवर पिता को किया गया ट्रांसप्लांट
indore, Minor daughter

इंदौर। इंदौर में उच्च न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद पिता को नाबालिग बेटी का लीवर ट्रांसप्लांट कर दिया गया है। करीब 12 घंटे चला ऑपरेशन सफल रहा। इसके बाद दोनों को आईसीयू में रखा गया है। यहां उनके ऑब्जर्वेशन को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अलर्ट मोड पर है। मध्य प्रदेश का यह पहला मामला है कि जिसमें नाबालिग बेटी ने अपने पिता को लीवर दान किया है।

 

 

दरअसल, नाबालिग बेटी ने अपने पिता को लीवर दान करने के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में गुहार लगाई थी। गुरुवार को कोर्ट ने नाबालिग बेटी की गुहार को स्वीकार करते हुए पिता को लीवर दान करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद एक निजी अस्पताल में डॉ. अमित बरफा की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लीवर ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया शुरू की, जो देर रात दो बजे तक चली। ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉ. बरफा ने बताया कि 'पिता और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। ट्रांसप्लांट के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई है। एक हफ्ते के ऑब्जर्वेशन के बाद दोनों को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर सकते हैं।

 

गौरतलब है कि इंदौर के नजदीकी गांव बेटमा निवासी 42 वर्षीय शिवनारायण बाथम पेशे से कृषक हैं। वह करीब छह वर्ष से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने करीब दो माह पहले उनसे कह दिया था कि उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट कराना पड़ेगा। इसके अलावा कोई अन्य उपचार नहीं है। शिवनारायण की बड़ी बेटी प्रीति अपने पिता को अपना लीवर देने को तैयार भी हो गई, लेकिन समस्या यह थी कि उसकी आयु 17 वर्ष 10 माह है और कानूनन एक नाबालिग अपना लीवर दान नहीं कर सकती थी। कोर्ट की अनुमति के बगैर डाक्टरों ने भी लीवर ट्रांसप्लांट से इनकार कर दिया था। इस पर परिजनों ने एडवोकेट नीलेश मनोरे के माध्यम से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य आयुक्त को आदेश दिया था कि वे नाबालिग की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि क्या वह लीवर का कुछ हिस्सा देने के लिए पूरी तरह से फिट है। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी को लिवर दान करने की अनुमति दे दी। इसके बाद लीवर नाबालिक बेटी का लीवर पिता को ट्रांसप्लांट कर दिया गया है।

MadhyaBharat 28 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.