Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा का राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर के खिलाफ प्रदर्शन
bhopal, BJP Scheduled Caste ,anti-reservation statement

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बोर्ड आफिस चौराहा स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर बयान की निंदा की। मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित कर राहुल गांधी के बयान की भर्त्सना की।   

 

राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया ने बोर्ड आफिस चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान एवं प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में दिए बयान को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपने राजनीतिक हित साधने के लिए संविधान और संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करते रहे हैं। संविधान और दलितों के अपमान की भावना उसकी नस-नस में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में दिया गया बयान भी कांग्रेस की इसी भावना का परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उनके इस बयान की निंदा करता है और इसके खिलाफ प्रदेश के हर जिले में जनजागरण किया जा रहा है। 

 

 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से पूरे देश के अजा समाज में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने लगभग 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान कभी उसने संविधान में प्रदत्त मूलभूत आरक्षण के सिद्धांत को सही भावना और स्वरूप में लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं दिखाई। पं. नेहरू ने ही बाबा साहेब अंबेडकर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन का समाप्त करने का षडयंत्र रचा। कांग्रेस ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में दिया गया बयान बेहद निदंनीय है, जिसका मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। मोर्चा पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज करा रहा हैं।   प्रदर्शन के दौरान नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, डॉ. पंकज कुमार, सूरज खरे सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 22 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.