Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी से कम नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal,Ayushman Bharat Yojana , Dr. Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए प्रारंभ की गई ऐतिहासिक " आयुष्मान भारत योजना" के सफल क्रिन्यान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी नगारिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि गत 6 वर्ष में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी और गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वो किसी संजीवनी से कम नहीं है।

 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगभग चार करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 20 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 45 लाख प्रकरणों में उपचार सहायता भी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

 

योजना में जुड़ते नए आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को इस उपयोगी योजना का लाभ वृहद स्तर पर दिलवाया है। देश के करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। आयुष्मान भारत- जन आरोग्य योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों का दायरा बढ़ रहा है। अब इस महत्वपूर्ण योजना में नया आयाम जुड़ रहा है, जिसके लिए बुजुर्ग जन अपना आशीर्वाद भी प्रधानमंत्री को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के संचालन से असंख्य परिवारों को बीमारियों के इलाज पर होने वाले बड़े खर्च से भी बचाया जा सका है। ऐसे लाभान्वित परिवार मोदी के आभारी रहेंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक नागरिकों को अवश्यकता होने पर योजना का लाभ प्राप्त हो।

MadhyaBharat 23 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.