Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जबलपुर नगर-निगम घेराव कार्यक्रम में सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता
jabalpur,Congress leaders , Municipal Corporation

भोपाल । जबलपुर में मंगलवार काे कांग्रेस द्वारा आयोजित नगर-निगम घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत दिग्गज नेता शामिल हुये। जहां नेताओं ने जबलपुर में नगर-निगम, बिजली विभाग में लूट और अन्य विभागों द्वारा हो रहे व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार, नगर निगम के अधिकारियों को घेरते हुये उन्हें कटघरे में खड़ा किया।   

 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आराेप लगाते हुए कहा कि जबलपुर नगर निगम में बिना कमीशन लिये कोई काम नहीं होता, वहीं बिजली विभाग में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बड़े-बड़े बिजली के बिल थमाये जा रहे हैं और इस भ्रष्टाचार से भाजपा नेताओं, मंत्रियों के बड़े-बड़े बंगले, फाम हाउस बन रहे हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और शान-ए-शौकत के साधन जुटाये जा रहे हैं। पटवारी ने कहा कि हमारे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब जनता की आवाज सदन में उठाते हैं, जातिगत जनगणना की बात करते हैं, महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए न्याय की बात करते हैं तो भाजपा नेताओं द्वारा उनके बारे में अनर्गल प्रलाप करते हुये उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुपचाप बने रहते हैं। यह कैसा देश और प्रदेश चल रहा है। देश लोकतांत्रिक तरीके से चलता है, लेकिन भाजपा नेताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों ने जबलपुर में भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है। आम आदमी से लेेकर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों तक से पैसा वसूली की जा रही है।   

 

जीतू पटवारी ने कहा कि जबलपुर नगर निगम में व्याप्त अनिमितताओ एव बिजली विभाग की लूट के खिलाफ कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में दिखाई दे रहा यह उमड़ता हुआ जनसैलाब स्पष्ट संकेत दे रहा है कि जबलपुर में भ्रष्टाचार किस हद तक पहुँच चुका है। यहीं हालत पूरे प्रदेश में व्याप्त हैं और कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं है।    मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज नहीं सुनना चाहती, बड़े-बड़े वादे किये थे चुनाव में, महिलाओं को 3 हजार देंगे, अभी सागर में जब मुख्यमंत्री  गए थे तो कहा 5 हजार रूपये दूंगा। मुख्यमंत्री जब भी चुनाव आते हैं तो आप वोटों की बोली लगाने लगने लगते हैं। आपसे कहना चाहता हूं कि यदि आप महिलाओं का सम्मान यदि करना चाहते हैं तो आपने जो 3 हजार का वादा किया था पहले उसे पूरा कीजिए। राहुल गांधी महिलाओं, युवाओं, किसानों की बात करते हैं, अदानी पर आरोप लगाते हैं उनकी कंपनियों पर आरोप लगाते हैं लेकिन मोदी जी चुप रहते हैं, उस पर मोदी जी चुप क्यों है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपने मुद्दों से हटकर बात करती है, लोकसभा चुनाव में अयोध्या से गायब हो गई। कांग्रेस पार्टी और आम जनता ने समझा की देश संविधान से चलता है।   

 

उमंग सिंघार ने कहा कि जबलपुर में महापौर हो, चाहे कमिश्नर हो 60 प्रतिशत कमीशन लेते हैं, तो जबलपुर का विकास कैसे होगा? जब मनमोहन की सरकार थी तो 1919 करोड रुपए आए जबलपुर के विकास के लिए लेकिन आज पूरे जबलपुर को खोखला कर दिया। जबलपुर के विकास के नाम पर जिस प्रकार से घोटाले हुए, नगर निगम में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार हो रहा है जबलपुर की जनता सब देख रहीं है। और इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी जबलपुर की जनता के साथ खड़ी हुई है। धरना-प्रदर्शन, आमसभा में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक ओमकार मरकाम, विधायक आरिफ़ मसूद, तरुण भनोट, जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष, मण्डलम सेक्टर के अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.