Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
 भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
indore,  BJP leader , wife committed suicide

इंदौर । इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के तीन महीने बाद उसकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक दीपिका के परिजन उषा फाटक स्थित ससुराल से बुधवार सुबह करीब 9 बजे मृत अवस्था में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। परिवार ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।अभी साफ नहीं हो पाया है कि दीपिका कल्याणे ने यह कदम क्यों उठाया। प्रारंभित तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पति की हत्या के बाद से वो सदमे में थी। अभी पुलिस को दीपिका का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।   

 

दरअसल जून महीने में पोस्टर-बैनर लगा रहे भाजपा नेता माेनू कल्याणे की बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपित मोनू के घर के करीब रहने वाले थे। पुलिस ने इन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हुई थी। मोनू  की माैत के बाद से ही पत्नी दीपिका (32) गुमसुम रहने लगी थी। कई बार उसे परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। दीपिका के देवर गणेश कल्याणे ने बताया कि भाई मोनू की हत्या के बाद से ही भाभी दीपिका तनाव में रहती थी, रोती रहती थी। वह कहती थी कि उसे भी मोनू (पति) के पास जाना है। वह बार बार मोनू को याद करती थी। कुछ समय पहले मायके महू में भी रही। तब भी मोनू को लेकर बात-बात पर रोती थी। मोनू की मौत के बाद एक बेटे और बेटी की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। वे आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना चाहती थी। बुधवार सुबह सबसे बड़ी भाभी ने उन्हें फंदे पर लटके हुए देखा। 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मोनू कल्याणे के समर्थक अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे। दीपिका द्वारा खुदकुशी करने से पूरे परिवार पर दुख का एक और पहाड़ टूट पड़ा। दो महीने पहले बेटे को खो चुके थे, अब बहू भी उन्हें छोड़कर चली गई। फिलहाल दीपिका के मायके के लोगों को जानकारी दे दी गई है। सभी महू से इंदौर पहुंच गए हैं। पुलिस को अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि आज ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। पुलिस अभी घर से सुसाइड नोट तलाश रही है। परिवार से बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

बता दें कि दीपिका पति और भाजपा नेता मोनू कल्याणे की 23 जून को 2024 को पीयूष और अर्जुन ने आधी रात 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर ढहा दिए थे। दोनों आरोपी अभी जेल में है।

MadhyaBharat 25 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.