Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी नगर मंडल में दिलाई पार्टी की सदस्यता
bhopal, BJP State President ,membership day

भोपाल । एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने प्रदेश के प्रमुख बूथों पर पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को हुजूर विधानसभा के गांधी नगर मंडल, वार्ड क्रमांक 2 के बूथ क्रमांक-53 के आदित्य एवेन्यू कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर मकान न. 18 से घर-घर संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें कमल का फूल भेंट किया।   

 

 

आज सदस्यता में रिकॉर्ड बनायेंगे भाजपा कार्यकर्ता 

 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मध्यप्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर अधिकतम सदस्यता दिवस का शुभारंभ किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सभी 64871 बूथों पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर भ्रम फैलाकर नाकारत्मक राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी दुनिया सबसे बडी पार्टी बनी है और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान रोज बढ़ रहा है। देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी देश को जल्द ही तीसरी अर्थव्यवथा बनाने के लिए तेजी से हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के गरीबों, महिलाओं और हर वर्ग का जीवन स्तर बदल रहा हैं।   

 

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, कर्नल ईशान, जिला महामंत्री जगदीश यादव, पार्षद कुसुम चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, बूथ अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

MadhyaBharat 25 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.