Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
महाकाल की शरण में पहुंचे पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा
ujjain, Punjabi singer, Milind Gaba

उज्जैन । म्यूजिक एमजी के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा शुक्रवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्हाेंने बाबा महाकाल के दर्शन किये और वे भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी प्रिया बेनिवाल गाबा उनके साथ माैजूद रहीं। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए।

 

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा शुक्रवार अल सुबह महाकाल मंदिर में चार बजे हुई भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। महाकाल की भस्म आरती के बाद, मिलिंद ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उसके बाद मस्तक पर तिलक लगवाने के बाद बाबा को जल अर्पित किया गया और पंचामृत भी धारण किया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने उनका पूजन संपन्न कराया।

 

पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। आज वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। दो घंटे तक बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का चांदी द्वार से जलाभिषेक किया उसके बाद पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.