Since: 23-09-2009

  Latest News :
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान.   राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन \'रीक्रिएट\' करने सोहरा पहुंची मेघालय पुलिस.   अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान रद्द.   शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार.   मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद.   डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन बीच में छोड़ा.   हमीदिया कॉलेज-मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति.   प्रदेश सरकार सामाजिक संवेदनशीलता और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   मप्र में नौ साल बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति.   कांग्रेस का जन जागरण अभियान रानजीतिक रोटियां सेंकने की नौटंकी: वीडी शर्मा.   इंदौर निगम के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू का छापा.   पगारा के जंगल से चीता परिवार को अलग-अलग पिंजरों में ले गये कूनो अभ्यारण्य.   राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: राजस्व मंत्री वर्मा.   प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित एवं सशक्त : सांसद चिंतामणि महाराज.   मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा बनाएगी योजना : उप मुख्यमंत्री .   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से.   तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकराई.   हाथी के हमले से महिला की मौत.  
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में हुए सड़क हादसे पर जताया गहरा दुख
bhopal, Chief Minister , expressed deep sorrow

भोपाल । मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार की आधी रात को एक भीषण सड़क हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल हो गए। इस हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। वहीं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार काे सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में ट्रक एवं उत्तरप्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से 10 यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

 

उन्‍होंने आगे कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जायेगी।

 

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.