Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम
bhopal, BJP state president,

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भोपाल के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और चाय पर चर्चा कर महिलाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सांसद शर्मा ने अरेरा मंडल, वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 160 पर महिलाओं से चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाया है। महिलाएं भाजपा का सदस्य बनकर मोदी जी को और मजबूती दें। बहनों, युवाओं सहित हर वर्ग को साथ लेकर भाजपा मध्यप्रदेश में सदस्यता में इतिहास रचेगी।

 

 

 

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 205 में ’मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से भारत का दर्शन कराते हैं। उनके नेतृत्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को दुनिया देख रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने नारियलखेड़ा मंडल के बूथ क्रमांक 167 पर ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी के संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि चार आसान तरीकों से कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने इतिहास रचा है। दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के कार्य में जुट जाएं।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी को ताकत देने भाजपा से जुड़ रहीं बहनें - वीडी शर्मा

 

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर आज प्रधानमंत्री मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ’चाय पर चर्चा’ के माध्यम से उपस्थित नागरिकों, माता-बहनों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी देते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। प्रदेश भर में सदस्यता का यह अभियान चल रहा है। एक अक्टूबर से सदस्यता का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।

 

 

 

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ’वूमन लेड गवर्नेंस’ की बात करते हैं और उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बना रहे हैं। उन्‍होंने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति वंदन कानून लागू कर प्रदेश की विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ कर दिया है। अब प्रदेश की विधानसभाओं और संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी और भूमिका भी प्रभावी होगी। पीएम मोदी महिलाओं के लिए इतने कार्य कर रहे हैं तो महिलाएं भी उनके हाथ को और मजबूती देने के लिए भाजपा से जुड़ें।

 

 

 

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की चर्चा हमारे लिए गौरव की बात

 

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की बात करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत करोड़ों पौधे रोपे गए हैं। भाजपा शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के हर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और हमारे लिये यह गर्व का विषय है।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली बन रहा भारत - डॉ. महेंद्र सिंह

 

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे देश में जो भी आक्रांता आए, वे हमारी बहुमूल्य कलाकृतियों को लूटकर ले गए। इनमें बेशकीमती मूर्तियों से लेकर कोहिनूर हीरा और शिवाजी महाराज का बघनख तक शामिल था। लेकिन आज दुनिया के विभिन्न देशों में मौजूद ये कलाकृतियां भारत वापस आ रही हैं और अब तक लगभग 300 कलाकृतियां वापस आ भी चुकी हैं। ये सिर्फ इसलिए हो रहा है कि क्योंकि सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस कर रही है और उसे यह आभास हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

 

 

 

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें - हितानंद

 

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ’मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के पश्चात बूथ पर उपस्थित लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को लेकर कार्य कर रहे हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनका नेतृत्व हम लोगों को मिलता रहे, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आप लोग भाजपा का सदस्य बनें।

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.