Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईएएस अनुराग जैन होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव
bhopal, IAS Anurag Jain ,Chief Secretary

भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल अगस्त 2025 तक रहेगा। हालांकि, अभी नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन अधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी होगा। दरअसल, सोमवार को वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वरिष्ठता के आधार पर जैन को इस पद पर नियुक्ति किया जा रहा है।

 

मप्र कैडर के आईएएस अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें प्रधानमंत्री की पसंद का अधिकारी माना जाता है। इसके पहले उन्हें केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने दिल्ली दौरे के समय अनुराग जैन से पहले मुलाकात भी की थी। तब कयास लगाए जा रहे थे वे जल्द मप्र लौट सकते हैं।

 

मप्र के मुख्य सचिव पद पर उनकी नियुक्ति का आधार अनुभव और वरिष्ठता है। उनके मुख्य सचिव बनाने से किसी भी अधिकारी को सुपर सीड नहीं किया जाएगा। वे 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनके मुख्य सचिव बनने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने वे अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय का कार्य भी कर चुके हैं।

 

आईएएस अनुराग जैन ने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स किया है। 1989 में वे आईएएस बने, इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में एमए किया था। उन्हें कई बड़े अवार्ड भी मिल चुके हैं। ई-गवर्नेंस के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वेब रत्‍न पुरस्‍कार दिया गया था। आईएएस जैन की सूचना और प्रौद्योगिकी को लेकर रुचि है। आईएएस अनुराग जैन एक बहुत अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इसमें 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं। क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.