Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के आय बढ़ाने उल्लेखनीय कार्य किए -शिवराज
bhopal, Under the leadership,Shivraj Singh Chouhan

भोपाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आैर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संगठन पर्व को लेकर सोमवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जाति, समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। आजादी के बाद से वर्षों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन किसानों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसानों की आय बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। कार्यकर्ता सभी मतदाताओं को सदस्य बनाने के लिए कार्य करें।   

 

किसानों की आय बढ़ाने प्रतिदिन नए फैसले कर रही भाजपा सरकार- शिवराज 

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिदिन नए फैसले किए जा रहे हैं। भारत गांवों में बसता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान भारत की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री, पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं, जो किसानों के लिए बड़ा आर्थिक संबल है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। पॉम आयल पर आयात शुल्क बढ़ाया गया, ताकि तेल बनाने वाली कंपनियां देश के किसानों से सोयाबीन की खरीदी करें। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभी धान की कई किस्मों के बीज तैयार किए गए हैं, जो औसत से 30 प्रतिशत कम पानी में तैयार हो जाएंगी। 

 

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू करके बहनों और महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। महिलाएं भी प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास करती हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा का सदस्य बन रही हैं, भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं।   

 

हर घर में होना चाहिए भाजपा का सदस्य -  हितानंद 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बुधनी विधानसभा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। प्रधानमंत्री  विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2024 के विकसित भारत का नेतृत्व का वह युवा करेगा जो 18 से 25 वर्ष का है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, इसलिए हर समाज वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ें। भाजपा से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है सदस्यता। इस सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। गांव, घर, गली व मोहल्ला ऐसा नहीं रहना चाहिए, जहां भाजपा के सदस्य न हों। हर समाज और हर गांव-घर, गली-मोहल्ले के विकास के लिए भाजपा का सदस्य होना जरूरी है। संगठन पर्व में मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय भागीदारी निभाएं और सदस्यता में इतिहास बनाने का कार्य करें।

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.