Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना ने महाकाल मंदिर में कराया महामृत्युंजय जाप
ujjain,  Govinda

उज्जैन । फिल्म अभिनेता गोविंदा मंगलवार को पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें मुम्बई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी टीना आहूजा ने उनके जल्द ठीक होने के लिए उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में महामृत्युंजय जाप कराया है। यहां 51 पंडितों ने विधि-विधान से पूजन संपन्न करायी।

 

 

 

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमण गुरु त्रिवेदी ने बताया कि फिल्म अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने फोन पर बात की। वे अपने पिता के घायल होने पर चिंतित हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना करने के लिए कहा। अभिनेता गोविंदा जल्द स्वस्थ हो जाएं, इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से महाकाल मंदिर परिसर में लगातार दो घंटे तक महामृत्युंजय का जाप किया गया।

 

 

 

गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले गोविंदा उज्जैन आए थे। उन्होंने नंदी हॉल से महाकाल के दर्शन किए थे। नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही थी। इसके बाद चांदी गेट से जल अर्पित कर महाकाल का पूजन अभिषेक किया था। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे थे। इसके पहले भी वे यहां आ चुके हैं। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी आठ महीने पहले उज्जैन आई थीं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।

MadhyaBharat 1 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.