Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र के 35वें मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन
bhopal,IAS Anurag Jain ,Madhya Pradesh

भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव बन गए हैं। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर उन्होंने गुरुवार को मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवृत्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा होने के बाद राज्य शासन द्वारा उन्हें वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

 

वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर थे। बुधवार को ही वे भोपाल लौटे थे। गुरुवार को उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में ज्वाॅइनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई थी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यूएसए) है। वे मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया।

 

मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे। उनके लंबे समय से केंद्र में रहने का लाभ प्रदेश को मिलेगा। वे केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे।

 

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.