Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लाेकायुक्त ने वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
ujjain,   Commissioner arrested ,taking bribe

उज्जैन । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियाें के खिलाफ लाेकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार काे लाेकायुक्त पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारी को 35साै रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों महिला अधिकारियाें द्वारा जीएसटी नंबर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत की मांग की गई थी। लाेकायुक्त द्वारा मामले में आराेपित महिला अधिकारियाें के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।     

 

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि महावीर बाग कालोनी निवासी दीप सिंह बुनकर की श्री राधा कांट्रेक्टर नामक फर्म है। फरियादी दीप सिंह बुनकर ने बताया कि उज्जैन बदनावर रोड पर जी आर कम्पनी से सीमेंट गिट्टी का काम ले रखा है। कार्य पूरा होने पर जब कम्पनी ने जीएसटी नम्बर लाने को कहा, मैंने 23 अगस्त को जीएसटी नम्बर के लिए आवेदन किया था। वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 और इंस्पेक्टर विजया भीलाला  नंबर देने के एवज में 6हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थी। इसके बाद दोनों महिला अधिकारी 35साै रुपए पर जीएसटी नम्बर देने के लिए राजी हो गई। फरियादी ने इसकी शिकायत लाेकायुक्त काे कर दी। जांच उपरांत आराेप सही पाए जाने पर लाेकायुक्त ने दाेनाें काे रंगे हाथाें पकड़ने की याेजना बनाई। याेजना अनुसार गुरुवार काे लाेकायुक्त ने फरियादी काे रिश्वत की रकम के साथ विभाग के कार्यालय पहुंचाया। जैसे ही फरियादी ने दाेनाें काे रिश्वत के पैसे दिए लाेकायुक्त ने उन्हें रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही महिला अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.