Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नगरीय निकाय पंचायत चुनाव लड़ना है तो देना होगा मूल्यांकन : ओपी चौधरी
raigarh,  urban body, panchayat elections,  OP Choudhary

रायगढ़ । रायगढ़ जिला भाजपा “सदस्यता अभियान” को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं जिसके तहत आज शुक्रवार काे रायगढ़ विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानकारी एकत्र की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के वर्तमान जनप्रतिनिधि को आगामी चुनाव में दोबारा अधिकृत करने से पहले पार्टी के प्रति उनकी समर्पण और निष्ठा को आवश्यक रूप से देखा जाएगा। वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अवसर देने से पहले उनके मूल्यांकन का आधार उनके द्वारा बनाए गए सदस्यता के आंकड़े से होगा। उसके बाद ही किसी नेता की सिफारिश काम आएगी अर्थात पार्टी के प्रति जिसका योगदान ज्यादा होगा उसे पहले प्राथमिकता दी जायेगी, इसलिए सदस्यता अभियान हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण अभियान है इसमें हम सभी को अहम भूमिका निभाते हुए हमें अपने अपने बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाना है साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभावंतित हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जुड़ने का निवेदन करना है।

 

इस दौरान बैठक में मौजूद रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले सदस्यता अभियान में 18 करोड़ सदस्य बने थे पर इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है और लोगों से अपील करना है कि वो राष्ट्रहितों के लिए भाजपा को अपना साथ दे और भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर और तेज़ी से अग्रसर करने में अपना योगदान दें।

 

जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि रायगढ़ विधानसभा को सत्तर हजार एवं जिले को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से ज्यादा है इसलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और मुझे भरोसा है की रायगढ़ विधानसभा एवं जिला जल्द निधार्रित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों से चर्चा कर मंडलों में चल रही अभियान की विस्तृत जानकारी लेने के साथ साथ सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में दो सौ सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है।

 

इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, अजजा मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार द्वारा भी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैठक का संचालन भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पंकज कंजरवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा समन्वय समिति, नगर निगम के पार्षदगण, मंडल महामंत्री,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.