Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री साय माता दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजन किया
dantewara, Chief Minister Sai ,Mata Danteshwari

दंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे 11.45 बजे दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पंहुचे। दंतेवाड़ा के कारली हेलीपेड पहुंचने पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी व अन्य भाजपा नेताअेां ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री दंतेश्वरी मंदिर में माता दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा अर्चना किया, इस दाैरान मुख्यमंत्री साय के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की।

 मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा जिले काे 167 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत वाले 48 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कायर्क्रम में शामिल हुए, इसमें 59 करोड़ 57 लाख रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 63 लाख रुपये के 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री साय बीजापुर के लिए रवाना हाे गये हैं। जहां जिले वासियों को 263.67 करोड़ रुपये की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया ।

उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब तक 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

 

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.