Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भीड़ में कार घुसाने पर अड़े भाजपा नेता और पुलिस में विवाद
jabalpur,Dispute , BJP leader and police

जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत आग चौक पर भीड़ में कार घुसाने पर आमादा भाजपा के नगर मंत्री को वहां तैनात एएसआई और अन्य पुलिसकर्मियों ने रोका तो विवाद हो गया।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएसआई पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि नवरात्रि की भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों को रोकने बेरिकेड्स लगाए थे , जहां भाजपा नेता जबरदस्ती घुस रहे थे। उन्हें रोकने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले को लेकर देर रात कार्यकर्ताओं ने लार्डगंज थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता पुलिस कर्मी को लाइन अटैच करने की मांग पर अड़े रहे।

 

बताया जाता है कि नगर मंत्री कुंडल राव के साथ पुलिस कर्मियों का वाद विवाद हुआ था। कल रात एएसआई मनोज गोस्वामी और रमेश राय से उनका विवाद हुआ था। मामले को देखते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कर कारवाई का आश्वासन दिया है।

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.