Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
यात्रियों से भरी बस ट्रैक्टर से जा टकराई बीस से ज्यादा यात्री घायल
jabalpur, Bus full of passengers ,collides with tractor

जबलपुर । दमोह से जबलपुर आ रही थी यात्रियों से भरी बस देर रात को ट्रैक्टर से जा टकराई । घटना में बीस से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया और फिर बेलखाडू पुलिस चौकी को सूचना दी।

 

इस संबंध में बुधवार को पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे दमोह से जबलपुर आ रही लोकसेवा बस सर्विस क्रमांक एमपी 20 जेडजी 7411 करीब 20 से 25 यात्रियों को लेकर आ रही थी। बस जैसे ही ग्राम झगरा के पास पहुंची तभी सामने से ट्रैक्टर जिसमें कि मक्का का कचरा भरा हुआ था, वह परियट जा रहा था,उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रेक्टर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। इस घटना में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोट आई है । जिसे कि मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पर वहां पर उन्हें कोई भी घायल नहीं मिला। लेकिन बस के अंदर जिस तरह से खून फैला था उसे देखते हुए घायलों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के बाद से बस चालक भी फरार हो गया है। पुलिस के पहुँचने से पहले ही विभिन्न साधनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रेक्टर परियट निवासी राम नंदन ठाकुर का है,जिसे कि छोटू नाम का ड्राइवर चला रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंचने के बाद बस में सवार कोई भी यात्री नहीं मिला है। संभवत 108 और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल गए हैं। मौके से बस चालक भी फरार बताया जा रहा है। बस को जब्त कर लिया गया है।

 

MadhyaBharat 9 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.