Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मप्र की बेटी सृष्टि की सड़क हादसे में मौत
bhopal, Madhya Pradesh

भोपाल । रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा की सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यह जानकारी उसके साथ रहकर पढ़ने वाली छात्रा जोया ने दी। जोया भी मैहर निवासी है और वह सृष्टि के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। मप्र के गृह सचिव गौरव राजपूत ने केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के सचिव साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली को रूस से सृष्टि की पार्थिव देह को मैहर लाने के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिये पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

 

गृह सचिव ने पत्र में उल्लेख किया है कि रूस में अध्ययनरत सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। सृष्टि का गृह निवास मैहर की पुरानी बस्ती के रहीम चौक में है। उनके पिता डॉ. रामकुमार शर्मा को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के संबंध में सूचित किया गया है। डॉ. शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9827675652 और सृष्टि की माता ममता शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9424695470 है।

 

पिता डॉ रामकुमार शर्मा ने बताया कि सृष्टि पढ़ाई में शुरू से ही होनहार थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने एमबीबीएस करने के लिए रूस भेजा था। वह रूस में रहकर तीन वर्षों से पढ़ रही थी। सृष्टि उनकी एकमात्र संतान थी। तीजा पर्व पर कुछ दिनों पहले ही सृष्टि मैहर आई थी। परिजन से कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद पिता के कार्य में हाथ बटाएगी। शुक्रवार सुबह हुए हादसे की जानकारी लगते ही पिता रामकुमार और मां ममता शर्मा ने सुध खो दी। उनका रो-रोक बुराहाल है। हादसे की जानकारी लगते ही रिश्तेदार, पड़ोसी डॉ रामकुमार शर्मा के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।

 

MadhyaBharat 12 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.