Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भगवान श्रीराम ने सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Lord Shri Ram , Dr. Yadav

भोपाल ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दशहरा का पावन पर्व भगवान श्रीराम की उस कार्यशैली और आदर्शों को सामने लाता है, जिसमें उन्होंने बिना साधनों के समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। इस वर्ष का दशहरा इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस वर्ष दशहरे पर पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम हुए हैं। हम विजयादशमी पर लोकमाता अहिल्यादेवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण कर रहे हैं। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार देर शाम भोपाल के बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि हमारे देवता शास्त्रों के साथ शस्त्र लेकर चलते थे। उन्होंने शस्त्र-पूजन की परम्परा प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई की नगरी रही महेश्वर में आज शस्त्र-पूजन समारोह में शामिल होकर लोकमाता के कार्यों का स्मरण किया। लोकमाता अहिल्या बाई ने काशी, विश्वनाथ, द्वारका और अन्य देव स्थानों के निर्माण और विकास में योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हुए सुशासन के आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किए। महेश्वर के कुटीर उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए। आज महेश्वरी साड़ी विश्व प्रसिद्ध है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला का अंश भी देखा। उन्होंने भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना कर उनका राजतिलक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर्व समारोह के निरंतर 46 वर्ष इस समिति की सक्रियता का उदाहरण हैं। स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल ने यह प्रकल्प प्रारंभ किया था। समिति द्वारा कुशलतापूर्व विजयादशमी पर्व मनाने की परम्परा निभाई जा रही है।

 

कार्यक्रम को आलोक शर्मा और गिरीश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष राजेश व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय, किशन सूर्यवंशी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, सुमित पचौरी, शैतान सिंह पाल, सुनील पांडे और वरिष्ठ साहित्यकार गौरी शंकर शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर की झांकी में पहुंचकर देवी माँ की पूजा-अर्चना की। रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

MadhyaBharat 13 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.