Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को चुनौती देता हूं दम हो तो सदस्यता अभियान चलाकर दिखाएं- भगवानदास सबनानी
bhopal,  Jitu Patwari and Umang Singhar, Bhagwandas Sabnani.

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण का आज समापन हो रहा है। इस अभियान में एक-एक कार्यकर्ता की सहभागिता रही। प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों, ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, वहां फार्म के जरिए सदस्यता कराई गई। उन्हाेंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सफल सदस्यता अभियान से कांग्रेस दुखी है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में एक ईको सिस्टम कार्य कर रहा है, जो भाजपा को बदनाम करने के लिए संगठन पर्व को लेकर भाजपा नेताओं को फोन कर रहे हैं। मैं प्रदेश कांगेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को चुनौती देता हूं कि आप लोगों में दम हो तो सदस्यता अभियान चलाकर दिखाएं। जनता आपके भी सदस्यता अभियान को देखेगी कि किस तरह से आप अभियान चलाते हैं।

 

 

सशक्त भाजपा विकसित भारत का लक्ष्य लेकर सदस्यता में बना रहे इतिहास

भगवानदास सबनानी ने कहा कि संगठन पर्व में मध्यप्रदेश के तपस्वी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से संगठन पर्व के दूसरे चरण में अब तक रिकॉर्ड सदस्य बने हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश और संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने लगातार मेहनत की। गांव-गांव-घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया। सशक्त भाजपा और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा सदस्यता में इतिहास बना रही है। मैं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की ओर से प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में किए गए परिश्रम व मेहनत के लिए बधाई देता हूं।

 

 

व्यवसायी लोग इस तरह के फर्जी फोन कॉल कर रहे होंगे, जांच कराई जाएगी

भाजपा प्रदेश महामंत्री सबनानी ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व की सफलता और मध्यप्रदेश की जनता का भाजपा से जुड़ाव देखकर भाजपा को बदनाम करने के लिए सदस्यता कराने को लेकर इस तरह के फोन कॉल किए जा रहे हैं। भाजपा को बदनाम करने और कांग्रेस के पक्ष में ईको सिस्टम बनाने और व्यवसायी लोग इस तरह के फर्जी कॉल भाजपा नेताओं को करा रहे होंगे। कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करने के लिए भी इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इसकी भी जांच कराई जाएगी कि इस तरह कौन लोग हैं जो संगठन पर्व को लेकर भाजपा को बदनाम करने में लगे हैं। भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की 45 दिन की अथक मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाजपा की सदयता ग्रहण की है। मैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को चुनौती देता हूं कि आपमें सामर्थ्य हो, दम हो तो कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर बताएं। मध्यप्रदेश की जनता भी जनना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी किस तरह से सदस्यता अभियान चलाती है।

 

 

MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.