Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विधायक अजय विश्नोई ने सदस्यता अभियान के ठेके वाले मामले में दर्ज करवाई एफआईआर
jabalpur,MLA Ajay Vishnoi, lodged FIR

जबलपुर । भाजपा के पाटन विधायक अजय विश्नोई ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। अब विश्नोई ने एक वीडियो जारी करते हुए यह सफाई दी है कि उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था और इसके साथ ही जिस नंबर से उन्हें सदस्यता का ठेका देने के लिए फोन आया था उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी उन्होंने ओमती थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

 

उन्होंने अपनी पोस्ट पर सफाई दी है एवं कहा है कि अगर किसी भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के खिलाफ कुछ कहा हो तो हृदय से क्षमा मांगता हूं। उन्होंने बताया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने मेहनत से 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं, और ठेका लेकर सदस्य बनाने वाले लोग उनके प्रयासों के खिलाफ हैं।

भाजपा के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं वह पूरी मेहनत से सदस्यता अभियान में काम कर रहे हैं पर इस तरह के कुछ लोग यदि ठेका लेकर सदस्य बनाते हैं तो यह समर्पित कार्यकर्ताओं के हित में नहीं होगा और उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था।

 

उन्होंने ओमती थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि विधायक के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है एवं साइबर सेल की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

MadhyaBharat 16 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.