Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया-2024
bhopal,MP

भोपाल । मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी उपलब्धि पर निकिता ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। मैंने कई बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाया है। जब छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर ही भेजा करती थीं। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई।

 

निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर गईं। निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना संजोए सात वर्ष पहले स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

इससे पहले अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार की रात मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई, जबकि दादरा और नगरी हवेली की रेखा पांडेय पहली रनर अप और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं। प्रतियोगिता में उनका चयन देश की 29 सुंदरियों के बीच हुआ।

 

निकिता ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करना आसान नहीं था। अब तक जितना भी कुछ कर पाई, माता-पिता के सहयोग और अपने संकल्प से। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पशुओं से बहुत प्रेम है। पशुओं की देखरेख के लिए वे देश में कुछ बड़ा करना चाहती हैं। निकिता ने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि हर मनुष्य, पशुओं के साथ भी उतना ही अच्छा व्यवहार करे, जितना वह दूसरे मनुष्य के साथ रखता है। ये संसार सबका है, यहां सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

 

MadhyaBharat 17 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.