Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
जांजगीर में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
raipur, Rape ,Janjgir

जांजगीर चाम्पा/रायपुर । जिला मुख्यालय जांजगीर में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आयी है। बच्ची को घायल अवस्था में बीती रात जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपित के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

जांजगीर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने इस मामले में दिए गये अपने बयान में बताया है कि जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के वार्ड 25 में शनिवार की शाम करीब सात बजे कचरे की ढेर के पास बेहोशी की स्थिति में दो साल की मासूम बच्ची मिली। वह खून से लथपथ थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के बीच डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने बच्ची को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया है। बच्ची की डॉक्टर विशेष निगरानी में उपचार कर रहे हैं। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाना जांजगीर में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

MadhyaBharat 20 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.