Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मिला जिंदा सिग्नल पैरा बम
raipur, Live signal para bomb , Surguja district

अंबिकापुर /रायपुर  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर से लगे कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम भकुरा के चिखलाडीह आमा पारा में बीती देर शाम काे  जिंदा सिग्नल पैरा बम मिला है।

 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा घेरा बनाकर बम को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बीडीएस यानी बम डिस्पोजल स्कॉड को तुरंत बुलाया और उसे डिफ्यूज किया गया ।

 

एएसपी सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो ने आज मंगलवार काे बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में बीती देर शाम सड़क किनारे एक सिग्नल पैरा बम मिला है। बीडीएस की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिग्नल पैरा बम ,लाइट के लिए काम आता है, जिसे सेना और सीआरपीएफ के लोग उपयोग में लाते हैं ।यह बम आखिर गांव में कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.