Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाथी ने फिर एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला
raigarh,  elephant again crushed ,villager to death

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में हाथी और मानव के बीच द्वंद में इंसानों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने आज सुबह तकरीबन 7 बजे रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपने साथियों के साथ फसल रखवाली कर रहा था। इसी दौरान हाथी से आमना सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला, वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचे और गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

 

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले धरमजयगढ़ वन मंडल के दुलियामुड़ा गांव में 28 अक्टूबर की रात भी बस्ती के करीब पहुंचे हाथी को भगाते समय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है, ऐसे में अब हाथी लगातार गांव के करीब पहुंच रहे हैं। इस स्थिति में गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो चुका है।

 

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.