Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देर रात नेताओं की दारु पार्टी रोकने पहुंचे थानेदार सहित दो आरक्षक निलंबि‍त
balodabazar,Two constables,politicians late at night

बलौदाबाजार । इस बार भाजपा नेताओं की शराब पार्टी की वजह से थानेदार सहित दो आरक्षकों को निलंब‍ित कर द‍िया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद भाजपा के नेता पलारी थाना के सामने बस स्टैंड में शराब पार्टी कर रहे थे, अपनी गाड़ी में तेज साउंड में अश्लील गाने बजा रहे थे, जिनको पुलिस रोकने गई थी।

नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा और पलारी पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पलारी थाने के सामने बस स्टैंड में हुल्लड़ से परेशान लोगों की शिकायत पर पुलिसकर्मी लोगों को शांत कराने गए थे। आरोप है कि दारू पार्टी और अश्लील गाने को लेकर पुलिस कर्मियों और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया।

भाजपा नेता सरकार का धौंस दिखाते हुए बस्तर तबादला की धमकी देने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ा और दोनों ही पक्षों में हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और पुलिस कर्मियों के जमकर मारपीट हुई।

आरोप है कि जहां एक तरफ पुलिसकर्मी वर्दी की गर्मी दिखाते दिखे, वहीं दूसरी ओर सत्ता का धौंस दिखाते हुए भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर दिया। उच्च अधिकारियों को इस बात की जब जानकारी हुई तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल थाने पहुंची। मामला देर रात तक चलता रहा।

इधर पुलिस कर्मियों की गलती की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी केशर पराग बंजारा और 2 आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड करते हुए उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज शन‍िवार को आदेश जारी कर बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी में घटित मारपीट की घटना ओर गंभीर अनुशासनहीनता की शिकायत पर थाना पलारी में पदस्थ निरीक्षक केसर पराग बंजारा, आरक्षक क्रमांक 706 राममोहन राय और आरक्षक 564 मनीष बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलौदा बाजार सम्बद्ध किया गया है। इधर कार्रवाई के बाद से पुलिस में आक्रोश है।

निलंबन अवधि में अपचारी निरीक्षक और आरक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। वहीं इस घटना की जांच के लिए राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बलौदा बाजार को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.