Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ऐतिहासिक होने जा रहा है इस साल का तीन दिवसीय श्याम महोत्सव
raigarh,   three-day Shyam Mahotsav ,historic

रायगढ़ ।खाटू नरेश श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव का 46 वां आयोजन रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। हर वर्ष कार्तिक मास के एकादशी तिथी को श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाये जाने की परंपरा है। इस साल आगामी 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन श्याम मंडल द्वारा किया जा रहा है। रविवार की शाम एक औपचारिक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री श्याम मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि पिछले सालों की परंपरा के अनुरुप इस बार भी कार्तिक शुक्ल एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ, भव्य निशान यात्रा और भजनों की सेवा के जरिए श्री श्याम गुणगान का आयोजन है।

 

इस कार्यक्रम में आगामी 9 एवं 10 नवंबर को श्री श्याम नाम की मेंहदी, 10 नवम्बर को बाबा श्री श्याम की श्रृंगार माला प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ है। जिसमें  श्याम प्रेमियों द्वारा अपने घर से बड़ी ख़ूबसूरत और कलात्मक मालाएं बनाकर लाई गईं। जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित मालाएं बाबा को उत्सव के दौरान पहनाई जायेंगी। वहीं बाक़ी प्रतिभागियों के हाथों बनी मालाएं एकादशी के दिन बाबा को पहनायी जायेंगी। साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया जाएगा।

 

श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने यह भी बताया कि 11 से 13 नवंबर तक श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन होगा। 11 नवंबर दशमी तिथि को दोपहर दो बजे से श्याम बाबा की मर्ज़ी तक संगीतमय श्री श्याम अखंड पाठ महाराष्ट्र से पधारे कलाकार डब्बू शर्मा और नेतल शर्मा की मौजूदगी में होगा। 12 नवंबर को एकादशी तिथि पर सुबह 9 बजे गांधीगंज स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस साल लगभग 1100 निशान बाबा को अर्पित किये जायेंगे, 12 तारीख़ को ही शाम सात बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक सुश्री शिखा भार्गव दिल्ली, मयुर रस्तोगी दिल्ली, रोहित (जिम्मी) शर्मा कोलकाता की विशेष उपस्थिति में होगा। इसी तरह आगामी 13 नवंबर बारस यानि द्वादशी तिथी को सवामनी प्रसाद सुबह 10 बजे से श्री श्याम मंदिर में लगाया जावेगा।इस साल 51 सवामनी बाबा को अर्पित होंगे।शाम सात बजे से भजनों के जरिए श्री श्याम गुणगान संध्या का भव्य आयोजन देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक रवि बेरीवाल कोलकाता, आदर्श दधीच कटिहार की विशेष उपस्थिति में होगा।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.