Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाफना पेट्रोल पंप का टैंक फटा घर के कुएं से निकलने लगा पेट्रोल
dantewada, Bafna petrol pump, tank burst
दंतेवाड़ा । जिले के गीदम में वार्ड नंबर-12 के निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा, जब शहर के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोग बाल्टियों से पेट्रोल निकालने लगे। खबर मिलते ही प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित बाफना पेट्रोल पंप का टैंक फट गया था, जिससे पेट्रोल जमीन के अंदर से रिसकर कुएं में पंहुच रहा था। प्रशासन ने बाफना पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार काे कंपनी के टेक्नीशियन आएंगे। साथ ही जमीन के अंदर दबी टंकी से पेट्रोल खाली कर टैंक को ठीक किया जाएगा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीदम के पुराने बस स्टैंड में बाफना पेट्रोल पंप है, पंप मालिक ने कुछ दिन पहले गीदम पुलिस से शिकायत की थी कि, उसके पंप से पेट्रोल की चोरी हो रही है। हर दिन कई लीटर पेट्रोल कम हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए, आस-पास में मुखबिर लगाकर नजर भी रखी गई। लेकिन चोरी की इस गुत्थी काे पुलिस नहीं सुलझा पाई। वहीं, 13 नवंबर की शाम पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित वार्ड नंबर-12 के निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। घर वालों को पानी में पेट्रोल की गंध आने लगी। जिसके बाद उन्होंने कुएं में बाल्टी डालकर जब पानी निकाला तो उसमें से पेट्रोल निकला। यह खबर जब शहर में फैली तो लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। बुधवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि पेट्रोल पंप का टैंक फूटा हुआ है। जिसका पेट्रोल रिसकर घर के कुएं में पंहुच रहा था। जांच के बाद प्रशासन ने तत्काल पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया, साथ ही जिस घर के कुएं में पेट्रोल मिला, उसके आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लोगों की आवा-जाही पर रोक लगा दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम, बिजली विभाग की टीम को भी उस पूरे इलाके में तैनात किया गया है। बाफना पेट्रोल पंप के मालिक ने पेट्रोल रिसने की जानकारी कंपनी को दी है।

 

गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचकर वहां से लोगों की भीड़ को हटाया गया। साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में रात भर जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.