Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर
kanker, 5 Naxalites killed , Chhattisgarh encounter

कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर की सीमा से लगे महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों ने शनिवार काे 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों के जवानाें ने सभी मारे गये नक्सलियाें के शव और बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि इसके अलावा कई नक्सली घायल हुए हैं। मुठभेड़ में 2 जवान 23 वर्षीय कांस्टेबल हीरामन यादव और हेड कांस्टेबल 35 वर्षीय खिलेश्वर गावड़े घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है, मुठभेड़ अभी भी जारी है।

 

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाए इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है।

 
बस्तर आईजी सुददराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान आज सुबह 8 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। 4 घंटे की मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव एवं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए हैं। अभी तक मारे गए नक्सलियाें की शिनाख्त नहीं हाे सकी है। उन्हाेंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 2 जवान घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है। दोनों घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.