Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म
korba, Rape of minor ,schoolgirl

कोरबा । कोरबा जिले में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक छात्रा को अपने दोस्त के घर ले जाकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपित के दोस्त ने दोनों के फिजिकल रिलेशन का वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अपने तीसरे साथी को अश्लील वीडियो दे दिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

 

 

स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की यह वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शाहिद अंसारी नामक युवक ने दोस्ती के झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शाहिद अंसारी ने छात्रा को झांसे में लेकर 4 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को अपने दोस्त रामचरण साहू के घर पर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान शाहिद अंसारी के दोस्त रामचरण साहू ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित ने बताया कि, इसके बाद रामचरण साहू आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

 

छात्रा ने आरोप लगाया कि, इस पूरे घटना में शाहिद अंसारी, रामचरण साहू ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि उनका तीसरे साथी ताकीद अली ने उनका साथ दिया। पीड़ित नाबालिग छात्रा के इस आरोप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपिताें के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपिताें ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से मोबाइल फोन और अश्लील वीडियो जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर आज शनिवार काे तीनों आरोपिताें को जेल भेज दिया है।

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.