Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सरगुजा संभाग के पांच जिलाें में शीतलहर के हालात
raipur, Cold wave conditions, five districts

रायपुर । मौसम विभाग द्वारा अगले चौबीस घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर तथा सरगुजा जिलों में शीतलहर के हालात रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले चौबीस घंटे में वहां के रात के तापमान में काफी गिरावट आई है । नवंबर में पिछले दस साल में पहली बार अंबिकापुर का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री कम हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 तथा अंबिकापुर का 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।सरगुजा संभाग में खासकर ​मैनपाट, सामरी के क्षेत्र में पिछले चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंडी पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड का सिलसिला अभी दो दिन और बढ़ने के आसार हैं। उत्तर की सूखी हवा के प्रभाव से सरगुजा संभाग ठंड की चपेट में आ चुका है। मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा का कहना है कि सरगुजा में नवंबर में ठंड बढ़ती है। मगर शीतलहर की स्थिति दस साल में पहली बार हुई है। वहां के सीमावर्ती इलाकों में रात की ठंड से लोगों की हालत खराब होने लगी है।छत्तीसगढ़ में उत्‍तर-पूर्व से ठंडी हवा आ रही है। इससे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं उत्‍तरी हवाओं का असर सबसे ज्‍यादा उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसी के चलते सरगुजा संभाग के जिलों में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है

बस्तर में भी तापमान सामान्य से नीचे जा चुका है और वहां भी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह देर से होने की वजह से गर्माहट नहीं बढ़ पा रही है और दिन का तापमान भी सामान्य की स्थिति से अधिक नहीं जा पा रहा है। रायपुर में आज सुबह से ही  ठण्ड पड़ रही है। अगले चौबीस घंटे में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा का आगमन जारी रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी।

 

 

MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.