Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री ने दी बधाई
korba, Industry Minister congratulated , players for winning

कोरबा । गोवा में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कोरबा लौटे खिलाड़ियों को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बधाई देकर उनका हौसला अफजाई किया।

 

15 नवंबर से 17 नवंबर तक गोवा के मापुसा पेंडम इंडोर स्टेडियम में एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम समेत अन्य देशों के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा के हार्दिक दुरेजा 85 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, विशाल कुमार साहू 63 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, मुस्कान जायसवाल 57 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता।

 

गुरुवार को मंत्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर सभी प्रतिभागियों ने मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर के खिलाड़ियों ने यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। सभी पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस अवसर पर पीतांबर साहू, महेन्द्र सिंह, अनिल डडसेना, केदारनाथ जायसवाल, मो आरिफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.