Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : मतगणना की तैयारियां पूरी
raipur, Raipur South Assembly, votes complete

रायपुर ।रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन की मतगणना 23 नवंबर को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी ।रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे। यहां से भाजपा के सुनील सोनी व कांग्रेस के आकाश शर्मा समेत 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।पिछली बार यहां से भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित हुए थे जो अभी भाजपा के रायपुर से मौजूदा सांसद हैं ।

 

विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सुबह 8 बजे से होगी। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के फाइनल रिजल्ट शाम 6 बजे तक जारी हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों के लॉक खोले जाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीटों की गिनती 19 राउंड में पूरी होगी। जिस कारण रिजल्ट आने में देरी होगी।

 

राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यहां बीते 13 नवंबर को हुए मतदान में 50.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 51 – रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।मतगणना का कार्य 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी।पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी।काउंटिंग के दौरान हर राउंड के बाद एक-एक उम्मीदवार के लिए अलग से टेबल लगाई जाएगी। वोटों की गिनती के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना सेंटर में केवल पासधारियों को एंट्री दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कार्यकर्ताओं को वोटों की संख्या बताई जाएगी किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले हैं।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना हॉल में ईवीएम में पड़े मतों की मतगणना हॉल में ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यह गणना कुल 19 राउण्ड में पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल के प्रत्येक टेबल में एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे, जो मतगणना का कार्य संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की जानकारी को संधारित करने के लिए डाटा कम्पाइलेशन व अपलोडिंग सेक्शन बनाया गया है।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना हॉल में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। रिटर्निंग ऑफिसर किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर या मतगणना हॉल से बाहर जाने को कह सकते हैं और यह निर्देश बाध्यकारी होगा। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे – मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, तम्बाकू, गुटखा आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

 

 

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.