Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तालाब में उतराती हुई मिली लाश
raipur,Dead body ,floating pond

रायपुर । राजधानी के खम्हारडीह थानांतर्गत आज शुक्रवार काे एक युवक की लाश कचना तालाब में उतराती हुई मिली है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। यह मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था। शव को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है, शिनाख्त की जा रही है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

 

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.