Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तीन दिनाें में पांच से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट
raipur, Minimum temperature drops, six degrees

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में जहां शीतलहर चल रही है वहीं अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरने के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का अहसास हो रहा है। रायपुर में बीते 12 साल का रिकार्ड टूट गया है। वर्ष 2011 में नवंबर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते तीन दिनों में पांच से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। रायपुर का पारा गिर कर 14.4 डिग्री और शहर के आउटर में पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया है।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।अभी प्रदेश का औसत तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक बतया गया है।

 

 

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 12.3 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, बलरामपुर-रामानुजगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस, जशपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 10 डिग्री व कोरिया में 10.8 डिग्री, महासमुंद में 11.4 डिग्री, दुर्ग में 12 डिग्री, राजनांदगांव में 13 और बालोद में 12.8 दर्ज किया गया है।रायपुर में 26 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है।दुर्ग का पारा सामान्य से पांच डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा माना, रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम हो गया है। लोग ठिठुरने लगे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। आगामी तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी मौसम शुष्क रहेगा। ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.